गांधी जयंती पर 'गांधी एंड माय मदर' की पहली झलक आई सामने


मनोरंजन 02 October 2026
post

गांधी जयंती पर 'गांधी एंड माय मदर' की पहली झलक आई सामने

मुंबई, 02 अक्टूबर । गांधी जयंती के खास मौके पर आगामी फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' के निर्माताओं ने फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन झलकियों में फिल्म की कहानी और उसके दौर की पृष्ठभूमि की झलक देखने को मिलती है। महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत को केंद्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म उनके व्यक्तित्व के एक निजी और मानवीय पक्ष को सामने लाने की कोशिश करती है।

'गांधी एंड माय मदर' का निर्माण नरेंद्र हिरावत के एनएच स्टूडियोज और अनुभव सिन्हा के बनारस मीडिया वर्क्स ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, वहीदा रहमान, दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सामने आई तस्वीरों में फिल्म के कालखंड को पर्दे पर जीवंत करने वाली दृश्यात्मक झलक दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत को एक अलग नजरिए से देखने का प्रयास करती है। जारी तस्वीरों में उस समय के माहौल, परिवेश और किरदारों की दुनिया की झलक मिलती है। फिल्म को लेकर सामने आई ये तस्वीरें दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रही हैं। 'गांधी एंड माय मदर' की रिलीज से जुड़ी अन्य जानकारी का फिलहाल निर्माताओं की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।

You might also like!