राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया


देश 05 June 2026
post

राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

बेंगलुरु, 05 जून । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। राज्यसभा चुनाव 18 जून को होना है। नामांकन दाखिल करने के दौरान केसी वेणुगोपाल, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित थे।

शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधान सौधा में एआईसीसी अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी को पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं का एकजुट समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि आज मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है। सभी विधायक और पार्टी के नेताओं ने मुझे उम्मीदवार के रूप में चुना है। मैं उनके विश्वास और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं। खरगे ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकजुटता, अनुशासन और संगठित कार्यशैली ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि यदि विधायक, नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम करें तो कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। खड़गे ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार इस चुनाव में सफलता हासिल करेंगे।

You might also like!