रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। खास बात यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों को राहत नहीं दे रहीं।
सोमवार को रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया और दोपहर तक गर्मी चरम पर रही। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने से धूप की तपन कुछ कम हुई, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी कामौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में विभिन्न ऊपरी वायुमंडलीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और प्रति चक्रवात शामिल हैं। इनके प्रभाव से 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
सामना करना पड़ाइसके बावजूद गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग का कहना है कि एक-दो दिन हल्की गिरावट के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और लू का असर तेज हो सकता है।मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।





.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
