भारत के राजदूत ने इस्राएल की अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी की प्रमुख से मुलाकात की


विदेश 11 August 2026
post

भारत के राजदूत ने इस्राएल की अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी की प्रमुख से मुलाकात की

इस्राएल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह ने इस्राएल की अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी-मशाव की प्रमुख ऐनात श्लीन से यरुशलम में मुलाकात की। इस दौरान एजेंसी के माध्यम से भारत-इस्राएल विकास साझेदारी को अधिक विस्तार देने और उसे मजबूत करने पर बातचीत हुई। चर्चा में कृषि उत्कृष्टता केंद्रों, कृषि और जल प्रबंधन में क्षमता निर्माण और मत्स्यपालन में सहयोग के नए अवसरों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

इस्राएल स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों पक्षों ने साझेदारी को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। इस्राएल के विदेश मंत्रालय के अधीन मशाव की स्थापना अन्य देशों के साथ इस्राएल की प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता और ज्ञान साझा करने के लिए की गई थी। इसका उद्देश्‍य देशों की विकास संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में सहायता करना है।

You might also like!