खनिजों का अवैध परिवहन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई


शहर 16 April 2026
post

खनिजों का अवैध परिवहन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें राजनांदगांव निवासी अरूण चोपड़ा के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एटी 5889 से रायपुर निवासी वाहन चालक दीपक सोनी तथा ग्राम गैंदाटोला निवासी पप्पू शर्मा के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 बीसी 6894 से ग्राम जोशीलमती निवासी वाहन चालक नीरज नेताम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सुरगी को सुपुर्द किया गया। इसी तरह राजनांदगांव निवासी रवि कपूर के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एएक्स 5765 से ग्राम चारभाठा निवासी वाहन चालक नीतेश साहू तथा राजनांदगांव निवासी अमित हरियाणों के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 बीडी 7487 से ग्राम बेलोदी बालोद निवासी वाहन चालक तोरन विश्वकर्मा द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

You might also like!