नेपाल के राष्ट्रपति ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष को मानद महारथी उपाधि प्रदान की


विदेश 17 August 2026
post

नेपाल के राष्ट्रपति ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष को मानद महारथी उपाधि प्रदान की

काठमांडू, 17 अगस्त नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी (ऑनरेरी आर्मी चीफ) की उपाधि प्रदान की है।

राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में एक विशेष समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति पौडेल ने जनरल सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी की उपाधि का दर्ज्यानी चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव, नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोक सिग्देल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

वर्ष 1950 से चली आ रही दोनों देशों के सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना के मानद महारथी की उपाधि प्रदान करने की परंपरा को इस यात्रा के साथ भी निरंतरता मिली है।

नेपाली सेना के प्रधानसेनापति अशोकराज सिग्देल के निमंत्रण पर जनरल धीरज सेठ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान काठमांडू में हैं।

You might also like!