सर्वोच्च न्यायालय ने आज निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई की। न्यायालय ने नियुक्त न्यायाधिकरणों द्वारा निपटाए गई अपीलों का विवरण देने को कहा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एसआईआर से संबंधित अपीलों के शीघ्र निपटारे की याचिका पर संज्ञान लिया। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

















