पूर्व विश्व नंबर एक इगा स्वियातेक कनाडा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची। स्वियातेक ने रूस की डायना श्नाइडर को 6-2, 6-1 से पराजित किया। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता स्वियातेक का सामना यूक्रेन की नौवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होगा। एलिना ने एकातेरिना एलेक्सांद्रोवा को 3-6, 6-0, 6-3 से हराया।
इगा स्वियातेक कनाडा ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचीं



















