आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत


शहर 08 August 2026
post

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव  दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान हेतु उपलब्ध कराया गया है। स्वीकृत सहायता अनुदान राशि का भुगतान राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए प्रावधानों के तहत संबंधित व्यक्तियों को करने हेतु तहसीलदारों को उपलब्ध कराया गया है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तुफान से 9 मकान आंशिक क्षति होने पर 36 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तूफान से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, सर्पदंश से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत तालाब के पानी डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

You might also like!