जब भी मिठाई की बात आती है तो बर्फी का नाम हर किसी की फेवरेट लिस्ट में जरूर शामिल होता है. आखिर बर्फी किसे खाना पसंद नहीं होता और अगर वह भी घर पर बनी हुई हो तो उसका स्वाद ही अलग होता है. वैसे तो आपने कई तरह की बर्फी खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की बर्फी का स्वाद चखा है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि लौकी से सिर्फ सब्जी या रायता बनता है, लेकिन असल में इससे बनने वाली बर्फी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल होती है. साथ ही आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं वही घर पर मिठाई बनाने से बाजार की मिलावटी मिठाइयों को खाकर बीमार पड़ने का टेंशन भी कम हो जाती है. साथ ही इस मिठाई को बिना किसी खोया या मावा के बनाई जा सकती है. इसे आप आखिर में बादाम, काजू और किशमिश से सजा सकते हैं. बची हुई बर्फी को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. तो आइये जानते हैं लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में
आमतौर पर लौकी को
सब्जी के रूप में खाया जाता है, लेकिन जब इससे बर्फी
बनाई जाती है तो इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले
ताजी लौकी ली जाती है, उसे अच्छे से धोकर छील लें साथ ही
उसमें से सारे बीजों को भी निकाल दें और फिर कद्दूकस कर दें.
इसके बाद एक पैन में
घी डालकर उसे गर्म करें. फिर उसमें कद्दूकस किए हुए लौकी को डालें और मध्यम आंच पर
लगभग 10 मिनट तक अच्छे से
भूने. जब लौकी अच्छे से पक जाती है तो इसमें दूध और मावा मिला कर कुछ देर और
भूनें. यह मिश्रण बर्फी को मुलायम और स्वादिष्ट बनाता है. इसके बाद इसमें चीनी
डालकर उसे लगातार चलाते रहे जब तक वे गाढ़ा न हो जाए. साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए
आप इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं जिससे इसकी खुशबू और भी बढ़ जाती है.
अब इसे कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए इसे फ्रिज
में रख दें ताकि सेट हो जाए. फिर इसे बर्फी के शेप में चाकू की मदद से काट लें. इस
तरह हमारी स्वादिष्ट लौकी की बर्फी तैयार हो जाती है. लौकी की बर्फी न सिर्फ
स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है जो पाचन
के लिए अच्छी होती है. साथ ही लौकी हार्ट के लिए भी हेल्दी है. वही पोटैशियम ब्लड
प्रेशर कंट्रोल रखता है. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल को भी स्वस्थ बनाता
है. इसलिए अगर आप कुछ अलग और हेल्दी मिठाई ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी की बर्फी
एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.



















