Ultra Slim Phone: ऐप्पल और सैमसंग समेतहैं, लेकिन ये लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं. सैमसंग ने पिछले साल Galaxy S25 Edge फोन लॉन्च किया था. यह फोन लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाया और लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को रोक दिया था. ऐप्पल के iPhone Air के साथ भी ऐसा हुआ. अब एक और कंपनी Honor के स्लिम फोन के साथ भी ऐसा हो रहा है. धाकड़ फीचर्स के बावजूद कंपनी के अल्ट्रा स्लिम फोन Honor Magic8 Pro Air को खरीदार नहीं मिल रहे हैं.
Ultra Slim Phone की नहीं हो रही बिक्री
रिपोर्ट्स के अनुसार, पतले फोन लोगों को पंसद नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण उनकी बिक्री भी नहीं हो रही. Magic8 Pro Air भी बिक्री में दम तोड़ रहा है, जिसके चलते कई दूसरी कंपनियां भी पतले फोन बनाने से बच रही हैं. Magic8 Pro Air की बिक्री न होने इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें वो सारे फीचर्स हैं, जो आमतौर पर पतले फोन में नहीं होते. सैमसंग और ऐप्पल के पतले फोन में छोटी बैटरी को बिक्री न होने का कारण बताया जा रहा था, लेकिन Honor ने अपने पतले फोन में 5,500mAh की पावरफुल बैटरी और 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है. इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी ने छोटे डिस्प्ले और छोटी बैटरी की चिंताओं का पहले ही समाधान कर दिया था. इसके बावजूद इसे ग्राहक नहीं मिल रहे हैं.
Magic8 Pro Air की केवल 50 हजार यूनिट्स बिकी
भरोसेमंद टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के डेटा से पता चलता है कि Magic8 Pro Air की केवल 50,000 यूनिट्स ही बिक पाई हैं. इससे पता चलता है कि लोग इस फॉर्म फैक्टर को पसंद नहीं कर रहे हैं. अगर ऐप्पल की बात करें तो कंपनी आईफोन 17 सीरीज की 2 करोड़ से अधिक यूनिट्स बेच चुकी हैं, लेकिन इनमें iPhone Air की केवल 7 लाख यूनिट्स ही हैं.



















