17 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन


शहर 18 April 2026
post

17 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

विशेष बस से एम्स रायपुर के लिए किया गया रवाना

राजनांदगांव  ।  अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत डोंगरगांव विकासखंड के 17 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उनके परिजनों के साथ विशेष बस से एम्स हास्पिटल (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर के लिए रवाना किया गया। एम्स हॉस्पिटल में विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच उपरान्त वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लेंस एम्स हास्पिटल में विशेष मेडिकल टीम की निगरानी में आपरेशन किया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को 100 वयो वृद्धजनों के मोतियाबिन्द आपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत जिले के सभी विकास खण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण कराया गया। प्रथम चरण में 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में परीक्षण उपरान्त सफल आपरेशन किया गया है।



You might also like!