बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई. ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया. अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई. ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया. अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का आठ घंटे काम करने की बात को लेकर पूरा समर्थन किया है. ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'दीपिका ने ये हक कमाया है. वो आज इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, एक बेटी की मां हैं. अगर आज वह आठ घंटे काम करना चाहती हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. मुझे नहीं लगता कि इस बात पर कोई विवाद होना चाहिए.'इसमें कुछ भी गलत नहीं है
- कंगना रनौत कंगना रनौत ने बताया पुराना किस्सा
कंगना रनौत ने पुरानी बात को याद करते हुए बताया कि शुरू के दिनों में वो और दीपिका दोनों 12-14 घंटे तक बिना रुके काम करती थीं. करियर के शुरुआती दौर में हम दोनों ही सफलता के लिए काफी जुनूनी थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. दीपिका अब मां भी हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है. दीपिका ने एक बार मुझसे कहा था कि वो इम्तियाज अली की फिल्म के लिए 12 घंटे काम कर रही हैं. तब हमारे अंदर एक भूख थी, हम कामयाब होना चाहते थे.'
महिलाओं पर बढ़ते दबाव पर कंगना रनौत ने की बातइसके साथ कंगना रनौत ने महिलाओं पर बढ़ते दबाव की भी बात की. उन्होंने कहा, 'महिलाओं को बच्चों की देखभाल के साथ-साथ काम की भारी जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है. इससे शादियां टूट रही हैं. महिलाओं पर इतना ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए.

.jpg)



.jpg)

.jpg)




.jpg)





