भारत ने मानवीय सहायता के रूप में तंजानिया के दार एस सलाम स्थित श्री हिंदू मंडल अस्पताल को जीवन रक्षक दवाओं की एक खेप भेजी है, जिसे आईएनएस त्रिकंद पोत पर ले जाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वैश्विक दक्षिण के देशों और विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदायों के कल्याण के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अस्पताल की स्थापना 1919 में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा की गई थी और यह प्रतिवर्ष हजारों रोगियों की सेवा करता है।
भारत ने तंजानिया के श्री हिंदू मंडल अस्पताल को जीवन रक्षक आवश्यक दवाएं भेजीं।








.jpg)










