भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान लगाया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में देश के मध्य भागों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही, विभाग ने कहा है कि इस महीने की 4 से 6 तारीख के बीच गुजरात, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।
इस बीच, मौसम एजेंसी ने बताया कि कल तक हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलेंगी।







.jpg)










