सरकारी रेलवे पुलिस प्रमुखों का 7वां अखिल भारतीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। रेल मंत्रालय ने कहा कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सम्मेलन का उद्देश्य यात्रियों, रेलवे बुनियादी ढांचे और संचालन की सुरक्षा बढ़ाना था
सम्मेलन में सक्रिय निगरानी और वास्तविक समय में खुफिया जानकारी साझा करने के माध्यम से नशीले पदार्थों और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। इसमें रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली पर आधारित सीसीटीवी कैमरे, एआई-सक्षम वीडियो विश्लेषण और ड्रोन निगरानी सहित आधुनिक तकनीकों को व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। विचार-विमर्श के दौरान, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की समस्या से निपटने पर चर्चा केंद्रित रही। आपात स्थितियों के दौरान तैयारी और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉक ड्रिल को आवश्यक बताया गया। मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन के परिणाम भारतीय रेलवे के लिए अधिक लचीली, प्रतिक्रियाशील और प्रौद्योगिकी-सक्षम सुरक्षा प्रणाली बनाने में योगदान देंगे।





.jpeg)












