बीटरूट और पनीर से बना लें हाई प्रोटीन चीला


सेहत/स्वाद 24 February 2026
post

बीटरूट और पनीर से बना लें हाई प्रोटीन चीला

अगर आपको डाइट में हेल्दी नाश्ता पसंद है या डिनर में कुछ हल्का फुल्का लेकिन हेल्दी खाना है तो आप बीटरूट का चीला बना सकते हैं। चुकंदर फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर है साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का एक बहुत बड़ा स्रोत है। ऐसे में इसका सेवन आपको सेहत से जुड़े कई फायदे देता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है, वजन तेजी से कम होगा साथ ही यह आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बानाता है। तो, चलिए आपको बताते हैं आप बीटरूट का चीला कैसे बनाएं

बीटरूट चीला बनाने की सामग्री: 1 बीटरूट, आधा कप बेसन, आधा कप पनीर मसला हुआ, 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियाँ, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला, नमक स्वाद अनुसार

बीटरूट चीला बनाने का तरीका: पहला स्टेप: बीटरूट चीला बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट के साथ 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें।

दूसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में बेसन का घोल बना लें। अब बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और उन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस बैटर में आप 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढककर रखें। तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं। अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।





You might also like!